GST बिल कैसे बनाएँ
दुकान पर GST बिल बनाना मुश्किल नहीं है — बस कुछ चीज़ें बिल पर सही होनी चाहिए। यहाँ आसान भाषा में बताया है कि बिल में क्या-क्या ज़रूरी है, और BillYourShop में बिल कैसे बनता है, दुकान के कंप्यूटर से या Android फ़ोन से।
बिल में क्या-क्या ज़रूरी है
- आपकी दुकान का नाम, पता और GSTIN
- बिल नंबर — एक क्रम में, और साल भर में एक नंबर एक ही बार
- बिल की तारीख
- GST वाले ग्राहक का नाम, पता और GSTIN; बिना GSTIN वाले ग्राहक का नाम-पता ₹50,000 या उससे बड़े बिल पर
- हर माल का HSN कोड, नाम, मात्रा और यूनिट
- टैक्स से पहले की रकम, टैक्स की दर और टैक्स की रकम
- माल दूसरे राज्य में जाए तो प्लेस ऑफ़ सप्लाई — कौन-सा राज्य
- रिवर्स चार्ज लगता है या नहीं
- आपके दस्तख़त, या जिसे आपने अधिकार दिया हो उसके
ये बातें GST के Rule 46 में लिखी हैं। पूरी लिस्ट अंग्रेज़ी में हमारे GST bill format पेज पर है।
CGST + SGST या IGST?
माल आपके ही राज्य में पहुँच रहा है, तो टैक्स आधा-आधा CGST और SGST में बँटता है। दूसरे राज्य में जा रहा है, तो पूरा टैक्स IGST होता है। दर वही रहती है, सिर्फ़ नाम बदलता है। BillYourShop यह ग्राहक के राज्य से अपने-आप तय करता है; माल किसी और राज्य की साइट पर जाना हो, तो बिल पर Delivering to में वह राज्य चुन लीजिए।
BillYourShop में बिल बनाने के 5 कदम
- ग्राहक चुनें। पुराना ग्राहक हो तो हर आइटम पर वही रेट अपने-आप आता है जो उसे पिछली बार लगा था। चलता ग्राहक हो तो बस नाम और फ़ोन नंबर।
- आइटम डालें। नाम या कोड से ढूँढें; फ़ोन पर कैमरे से बारकोड भी स्कैन कर सकते हैं। मात्रा उसी यूनिट में डालें जिसमें बेच रहे हैं — मीटर या कॉइल, पीस या डिब्बा।
- रेट डालें। GST जोड़कर लिखें या बिना GST के — बिल पर टैक्स दोनों तरह सही दिखेगा।
- पैसे लें। कुछ कैश, कुछ UPI — दोनों एक ही बिल पर। जो बाकी रहा, वह ग्राहक के नाम उधार में चढ़ जाता है।
- बिल बनाएँ। नंबर क्रम से अपने-आप लगता है, और माल स्टॉक से घट जाता है।
प्रिंट करें या WhatsApp पर भेजें
बिल A4 या A5 पर प्रिंट होता है; छोटे बिल की दोनों कॉपी एक ही A4 पर आ जाती हैं, बीच में काटने की लाइन के साथ। या WhatsApp बटन दबाइए — ग्राहक की चैट खुलती है, बिल का लिंक लिखा हुआ। ग्राहक उस लिंक पर बिल देखता है, PDF डाउनलोड कर सकता है, और बाकी रकम UPI बटन से वहीं दे सकता है।
गलती हो जाए तो
बना हुआ बिल 48 घंटे तक कैंसिल हो सकता है, और माल वापस स्टॉक में जुड़ जाता है। उसके बाद बिल नंबर पक्का हो जाता है — माल वापस आए तो उस बिल के सामने क्रेडिट नोट बनाइए।
ध्यान दें
- इंटरनेट ज़रूरी है। इसी से दुकान का कंप्यूटर और फ़ोन एक ही बिल और स्टॉक दिखाते हैं।
- ऐप की स्क्रीन अभी अंग्रेज़ी में हैं।
- कीमत और डेमो की जानकारी नीचे है।
What it costs
₹1,299 for 3 years, on the phone and the computer alike — the founding offer for the first 50 shops. Setup is included: your items (brought across from Vyapar, Tally or a spreadsheet), GSTIN, logo and printer, in person where we can reach you and on a video call where we can't.